कहरा: ₹30 हजार छिनतई मामले में अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने अपने कार्यालय में की प्रेसवार्ता
बीते 6 मार्च को बैंक से ₹30 हजार निकाल कर अपने आवास जा रहे चंद्रकिशोर पोद्दार का मोटरसाइकिल सवार अपराधी रुपए से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर बेगूसराय जिले के तिवारी गैंग के 4 लुटेरों को लूट के ₹30 हजार और लूट में इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। SP हिमांशु ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।