कहरा: सहरसा जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर रेलवे TTका चला सघन टिकट चेकिंग अभियान,26 बेटिकट यात्री का काटा गया जुर्माना
गुरुवार को सहरसा जंक्शन स्थित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर रेलवे TT द्वारा सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में 26 बेटिकट यात्री पकड़े गए जिनका तत्काल जुर्माना काटा गया। मौके पर सहायक मुख्य टिकट निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि समय समय पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं जिससे रेलवे को राजस्व के साथ टिकट सहित यात्रा हेतु जागरूक किया जाता है।