NIT हमीरपुर में होगा 9 -11 अक्टूबर को शिक्षा महाकुंभ 6.0 का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
हमीरपुर , 5 सितम्बर 2026 :
शिक्षामहाकुंभ 6.0 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक NIT हमीरपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने हेतु, आज NIT हमीरपुर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एच. एम. सूर्यवंशी , संस्थान की कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष ननोटी , शिक्षा महाकुंभ अभियान की नेशनल मीडिया प्रभारी अधिवक्ता आरती शर्मा , संयोजक शिक्षा महाकुंभ डॉ शमशेर सिंह , कंट्रोलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश डॉ जितेंद्र गर्ग रहे ।
VBITR की ईकाई DHE एवं NIT हमीरपुर , आईआईटी मंडी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश और एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा महाकुंभ-2026 का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में होगा ।
इस वर्ष का केंद्रीय विषय है— “शिक्षा, प्रगति और प्रकृति : Education for Development and Harmony with Nature.”
शिक्षा महाकुंभ के अब तक पांच सफल संस्करण देश के विभिन्न राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में आयोजित किए जा चुके हैं। इन आयोजनों ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शैक्षिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के शैक्षणिक पुनरुत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में 16 बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और 8 राष्ट्रीय कॉन्क्लेव जैसे स्टार्टअप कॉनक्लेव , वाईस चांसलर कॉनक्लेव , साइंटिस्ट कॉनक्लेव इत्यादि आयोजित होंगे, जिनमें विज्ञान एवं तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, भारतीय ज्ञान परंपरा, एंटरप्रेन्योरशिप , डिफेंस एवं अन्य क्षेत्रों पर विशेषज्ञ विमर्श होगा।
विद्यार्थियों के शोध और नवाचार को विशेष स्थान देते हुए “शोधांकुर” छात्र शोध पत्रिका के माध्यम से कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों में research, innovation एवंcritical thinking को बढ़ावा दिया जाएगा। TEJAS Olympiad, Student Projects, तथा Faculty और Student Excellence Awards , पैनल डिस्कशंस का भी आयोजन होगा ।
इस में अभी तक 223 शोध पत्र प्राप्त हुए हैं । इस भव्य कार्यक्रम के पहले दिन का थीम “ आध्यात्मिक भारत - विकसित भारत “ रहेगा , दूसरे दिन का थीम है , “ विज्ञानमय भारत - विकसित भारत “ और तीसरे दिन का थीम रहेगा “ सुरक्षित भारत - विकसित भारत “ ।
इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी द्वारा किया जाएग । दूसरे दिन हिमाचल के पूर्व मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर जी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी , तीसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल हिमाचल श्री कवीन्द्र गुप्ता जी का विशिष्ट उपस्थिति रहेगी ।
डॉ. राजीव भारद्वाज (सांसद, लोक सभा, हिमाचल प्रदेश), श्री अनुराग ठाकुर (सांसद, लोक सभा, हिमाचल प्रदेश), डॉ. सिकंदर कुमार ( सांसद, राज्य सभा, हिमाचल प्रदेश) भी इसमें जुड़ेंगे ।
इसके अतिरिक्त अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, आईएएस सोनम गोयल , डॉ. के. वासुदेव राव , और अन्य कई विशिष्ट महानुभावों का मार्गदर्शक भी मिलेगा ।
शिक्षा महाकुंभ 6.0 का उद्देश्य शिक्षा को भारतीय ज्ञान परंपरा, NEP 2020 तथा विकसित भारत @2047 के व्यापक संकल्प से जोड़ते हुए रिसर्च और इनोवेशन की दिशा में संवाद को आगे बढ़ाना है।
सभी शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभीलोगों से शिक्षा महाकुंभ 6.0 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शिक्षा के विभिन्न आयामों को एक मंच पर लाने और देश में शैक्षिक परिवर्तन की दिशा में सहभागिता का एक महत्वपूर्ण अवसर है। शिक्षा महाकुंभ 6.0 में सहभागिता एवं आयोजनसे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है—
🌐 www.shikshamahakumbh.com�📧 info@shikshamahakumbh.com