सरदारशहर: सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड रेहड़ी विवाद पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, फैसले पर टिकी नजरें
सरदारशहर। कच्चा बस स्टैंड पर रेहड़ी-ठेला संचालकों की शिफ्टिंग को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को जोधपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में रेहड़ी संचालकों को राहत देते हुए न्यायालय ने 24 सितंबर 2026 को जारी स्थगन आदेश को चार सप्ताह के लिए बढ़ाया था। अब आगामी सुनवाई पर रेहड़ी संचालकों, दुकानदारों और प्रशासन की नजरें टिकी हैं।