कटकमदाग: फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, 92 बच्चों व शिक्षकों को दी गई दवा
कटकमदाग प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढेंगुरा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को एग्यारह बजे फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भूषण राणा एवं भीबीडी इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार की निगरानी में हुआ