रोटरी क्लब कुल्लू को प्रतिष्ठित तीन सम्मान से नवाजा गया
डिस्टिंग्विश्ड रिलीफ एक्सीलेंस अवॉर्ड, क्लब सर्विस प्रोजेक्ट्स अवॉर्ड, डिस्टिंग्विश्ड क्लब अवॉर्ड।
Kullu Times
रोटरी क्लब कुल्लू के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि क्लब को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, डिस्टिंग्विश्ड रिलीफ एक्सीलेंस अवॉर्ड, क्लब सर्विस प्रोजेक्ट्स अवॉर्ड, डिस्टिंग्विश्ड क्लब अवॉर्ड। रोटरी क्लब कुल्लू की अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक का कहना है कि ये सम्मान हमारे क्लब की निस्वार्थ सेवा, उत्कृष्ट टीमवर्क और समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक ने क्लब के सभी रोटेरियंस को हार्दिक बधाई प्रेषित की और बताया कि आप सभी के समर्पण, परिश्रम और सेवा भावना ने रोटरी क्लब कुल्लू को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।ज्ञात रहे कि पिछले कई दशकों से रोटरी क्लब सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में अग्रणी रहा है l क्लब का मुख्य उद्देश्य “सेवा ही हमारी पहचान है, और यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। आइए, मिलकर समाज सेवा की इस यात्रा को और आगे बढ़ाएँ।रोटरी क्लब कुल्लू को ये सम्मान लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट फंक्शन में दिया गया l इस मौके पर रोटरी क्लब कुल्लू की ओर से इस गौरवमई क्षण में महासचिव रोटेरियन राजीव सिंह,रोटेरियन अनुज मालिक व रोटेरियन शशि विशेष रूप से उपस्थित रहे l
Kullu, Kullu | Jun 28, 2026