जिला लाहुल स्पीति एकलव्य पिस्टल एवं राइफल ओपन 10 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज़
नगर परिषद अध्यक्षा आशा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत
Kullu Times
जिला कुल्लू के व्यासा मोड़ सतिथ एकलव्य पिस्टल एवं राइफल शूटिंग अकादमी का पहला 10 मीटर ओपन पिस्टल एवं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आज जिला कुल्लू के व्यासा मोड़ सतिथ अकादमी कैंप्स में आगाज़ हुआ। इस प्रतियोगिता में नगर परिषद अध्यक्षा आशा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। संस्थान की संचालिका अंजनी ठाकुर ने मुख्य अतिथि का शाल व समृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया, प्रतियोगिता में 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस तरह के खेलों का आयोजन अपने आप में विशेष उपलब्धि है जो बच्चों को ही नहीं बड़ो को भी अपनी और आकर्षित करता है और इस तरह के प्रतियोगिता से अनेकों प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका भी मिलता है क्यूंकि पिस्टल एवं राइफल शूटिंग का यह इकलौता अकादमी हमारे कुल्लू शहर में है और ऐसे में बच्चों और बड़ो को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। अकादमी की संचालिका अंजनी ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Kullu, Kullu | Jun 28, 2026