शिवपुरी: शिवहरे ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत, चालक फरार
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के NH-27 फोरलेन पर शिवहारे ढाबे के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिवहारे ढाबे के पास चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मार दी।