गंगापुर गोसाईं में #रक्तदान व #स्वास्थ्य शिविर 27 लोगों ने किया रक्तदान
#रामनगरहैडलाइन - सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए सुनीता रावत ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में ग्राम गंगापुर गोसाईं स्थित प्रधानमंत्री आवास सोसाइटी में एक दिवसीय #रक्तदान एवं #निशुल्कचिकित्सा शिविर का आयोजन किया, इस शिविर में 'दया फाउंडेशन' का विशेष सहयोग रहा, शिविर में समाज सेवा का उत्साह देखने को मिला, जहाँ कुल 27 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 80 से अधिक क्षेत्रीय नागरिकों ने अनुभवी चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। इस सेवा कार्य में नव्या हॉस्पिटल के योग्य डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया, वहीं कृष्णा ब्लड बैंक ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभाई। इस दौरान दया फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जीवन सिंह गैड़ा, केसर सिंह रावत, खड़क सिंह रावत, प्रदीप चौधरी, हेमा रावत, शौर्य अग्रवाल आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया है।
#रामनगरहैडलाइन #रक्तदानशिविर #स्वास्थ्यशिविर
#mohitagarwal #दयाफाउंडेशन #newsviral
#Newsvideo #allfollowersnews