सिमरी: सूरत के युवक से साइबर ठगी, खाते से ₹93,200 उड़े, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Simri, Buxar | Aug 17, 2026 गोपालपुर गांव के एक युवक के साथ साइबर ठगी की घटना सामने आई है, जिसमें उसके बैंक खाते से 93,200 रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित युवक सूरत में एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता है और अपने भतीजे के मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आया था।