पंचामृत स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ 15 दिन रहेंगे अनवसर में, अब 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा |
उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक स्नान यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। पंचामृत और देशभर के पवित्र तीर्थों के जल से भगवान का महाअभिषेक किया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार अब भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक अनवसर यानी विश्राम काल में रहेंगे और इसके बाद 16 जुलाई को भव्य रथ यात्रा में भक्तों को दर्शन देंगे।