कलेक्ट्रेट परिसर में आनंदम ‘दुआओं के घर’ का लोकार्पण
मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जरूरतमंदों को कपड़े एवं बच्चों को स्कूल बैग किए वितरित
कलेक्ट्रेट परिसर मंडला में बुधवार को नवनिर्मित आनंदम ‘दुआओं के घर’ का लोकार्पण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने जरूरतमंदों को कपड़े तथा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।
मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि आनंदम ‘दुआओं का घर’ जरूरतमंदों की सहायता और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की एक सराहनीय पहल है। अपनी आवश्यकता से अधिक उपलब्ध उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उनके जीवन में खुशियाँ लाई जा सकती हैं। उन्होंने नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम, एसडीएम श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Sampatiya Uikey
Faggan Singh Kulaste
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
8 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026