35वीं वाहिनी विसबल ग्वारा में वाहन, शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित
विजयादशमी के पावन पर्व पर आज 35वीं वाहिनी विसबल ग्वारा, मंडला के क्वार्टर गार्ड परिसर में शस्त्र पूजन का आयोजन विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर उप सेनानी श्री इंद्र सिंह परस्ते के मुख्य आतिथ्य में शस्त्रों का पूजन एवं हर्ष फायर कराया गया। इसके साथ ही वाहिनी के समस्त वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक सेनानी श्री नरेश कुडप्पा, श्री यशपाल कटरे, सामग्री अध्यक्ष श्री देवेंद्र टेकाम, सूबेदार मेजर बखत सिंह मरावी, वाहन शाखा प्रभारी श्री वीरन सिंह सलाम, आर्म्स प्रभारी श्री युगल किशोर प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले में शांति एवं सुरक्षा की कामना की।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandlla
Home Department of Madhya Pradesh
11 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026