करछना: मनकवार गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव के सामने मुंबई प्रयागराज रेल रूट मार्ग पर रविवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी फैली तो स्थानी लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। उधर सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची उपस्थित लोगों से मृतक व्यक्त की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका।