चौसा से बदलेगी बिहार की बिजली की तस्वीर! PM मोदी ने शुरू की 660 MW की दूसरी यूनिट, अब 1320 MW बिजली उत्पादन की तैयारी
बक्सर के चौसा थर्मल पावर प्लांट से आई बड़ी खबर! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 660 मेगावाट की दूसरी यूनिट का शुभारंभ किया. अब दोनों यूनिटों की कुल स्थापित क्षमता 1320 मेगावाट हो गई है.
सिर्फ बिजली ही नहीं, बक्सर को मिली विकास की कई सौगातें. नावानगर में 125 एकड़ में बनेगा विशेष आर्थिक क्षेत्र, 56 गांवों के 11,500 परिवारों को बेहतर बिजली मिलेगी. शिक्षा, पशुपालन और आवास के क्षेत्र में भी कई परियोजनाओं को मिली गति.
चौसा थर्मल के इस बड़े आयोजन में डीडीसी निहारिका छवि समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. वहीं नावानगर में डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
📍 देखिए, कैसे बदल रही है बक्सर की विकास तस्वीर!
#ChausaThermal #Buxar #BuxarNews #BiharNews #PMNarendraModi ThermalPowerPlant BiharDevelopment Chausa Nawanagar Electricity PowerPlant BuxarTopNews BreakingNews Bihar
Buxar, Buxar | Nov 21, 2026