शाहबाद: अल्लाहपुर तिराहा पर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल
रात्रि तकरीबन 11:30 बजे शादी समारोह से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वापस शाहजहांपुर लौट रहे थे। अल्लाहपुर तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।