शाहबाद: अंबेडकर पार्क में गेट को उखाड़ते हुए चौकीदार ने दो चोरों को पकड़ा, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
अंबेडकर पार्क में गेट उखाड़ते हुए दो चोर पकड़े गए। चौकीदार ने चोरों को पकड़ पुलिस को सूचना दी लेकिन जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो चौकीदार ने चोरों को छोड़ दिया। चोर मौलागंज मोहल्ले के बताए गए। हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर अंबेडकर पार्क स्थापित है। इस अंबेडकर पार्क में नगर पालिका परिषद द्वारा ओपन जिम की व्यवस्था की गई है।