शाहबाद: जोगीपुर नौसारा में छुट्टा गोवंशों से किसान बेहद परेशान, सुनें ! एक पीड़ित किसान सुरेश चंद्र का दर्द
जोगीपुर नौसारा मोहल्ले में छुट्टा गोवंशों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे किसान काफी परेशान है। इस वक्त गेहूं की फसल लगभग तैयार होने को है । ऐसे में छुट्टा गोवंश फसल को पूरी तरह से चौपट कर रहे हैं। किसान पूरी पूरी रात जाग कर अपनी फसलों को रखाते हैं उसके बाद भी फसलें नहीं बचा पा रहे हैं।