शाहबाद: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 84 शिकायतों में तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में फरियादी उमड़े। कुल 84 शिकायतें आईं जिनमें से मात्र तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।