चनपटिया: चनपटिया में छठ घाटों की सफाई अभियान शुरू, 193 घाट होंगे साफ-सुथरे
छठ महापर्व के लिए चनपटिया नगर और प्रखंड क्षेत्र में 193 घाटों की सफाई का अभियान शुरू हुआ है। पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मियों के साथ यह अभियान लोहिया स्वच्छता अभियान के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।