भीलवाड़ा: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी जिला कोषाधिकारी टीना रोलानिया को एपीओ किया गया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा एक माह पहले रिश्वत लेने के आरोप में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन व दो ठेकेदारों की गिरफ्तारी से संदेह के घेरे में आई ट्रेजरी ऑफिसर टीना रोलानिया को सरकार ने एपीओ कर दिया है। वित्त (राजस्व) विभाग के संयुक्त शासन सचिव पवन जैमन द्वारा बुधवार को जारी आदेश में टीना रोलानिया को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर तुरंत जयपुर मुख्यालय में उपस्थिति