इटाढ़ी: पकड़ी मोड़ से शराब के नशे में हंगामा कर रहे 2 युवक गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Jun 8, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को पकड़ी मोड़ पर कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली।