Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण* ---- *इंदौर सबसे बेहतर और अलग करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों, महापौर, सांसद एवं स्कूली बच्चों के साथ देखी 14-डी व 360 डिग्री थियेटर में फिल्म* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 14-डी सिनेमा थिएटर और वर्चुअल जंगल सफारी का किया लोकार्पण* इंदौर, 16 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने इंदौर प्राणी संग्रहालय में स्थापित साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर निर्मित 14-डी सिनेमा थियेटर एवं वर्चुअल जंगल सफारी का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर जो भी करता है, सबसे अच्छा करता है। इंदौर निरंतर नवाचार और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्चुअल जंगल सफारी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे लोगों को जंगल और वन्यजीवों का आभासी अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से नगर निगम को आमदनी भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों एवं स्कूली बच्चों के साथ 14-डी सिनेमा थियेटर में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में देखकर उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने वर्चुअल जंगल सफारी का भी अवलोकन किया तथा सफारी की व्यवस्थाओं एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट दबाकर फव्वारे का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्वेरियम में मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्राणी संग्रहालय में विकसित की गई इन नवीन सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरवासियों, बच्चों और पर्यटकों को मनोरंजन के साथ वन्यजीवों एवं प्रकृति को नए तकनीकी माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री सावन सोनकर, श्री सुमित मिश्रा, श्री गौरव रणदिवे, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #indore #इंदौर #VirtualZoo CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Indore

64 views | Indore, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

MORE NEWS

ड्राय-डे पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 800 लीटर अवैध शराब जब्त; 75 प्रकरण दर्ज
#Indore #ExciseDepartment #DryDay #IllegalLiquor #MPNews

#इंदौर #आबकारीविभाग #ड्रायडे #अवैधशराब #मध्यप्रदेश

 इंदौर, आबकारी विभाग, ड्राय-डे, अवैध शराब, शराब जब्ती, 75 प्रकरण, 800 लीटर शराब, महू, राजमोहल्ला

Indore, Excise Department, Dry Day, Illegal Liquor, Liquor Seizure, 75 Cases, 800 Litres Liquor, Mhow, Rajmohalla

ड्राय-डे पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 800 लीटर अवैध शराब जब्त; 75 प्रकरण दर्ज #Indore #ExciseDepartment #DryDay #IllegalLiquor #MPNews #इंदौर #आबकारीविभाग #ड्रायडे #अवैधशराब #मध्यप्रदेश इंदौर, आबकारी विभाग, ड्राय-डे, अवैध शराब, शराब जब्ती, 75 प्रकरण, 800 लीटर शराब, महू, राजमोहल्ला Indore, Excise Department, Dry Day, Illegal Liquor, Liquor Seizure, 75 Cases, 800 Litres Liquor, Mhow, Rajmohalla

Indore, Indore | Aug 17, 2026

बाणगंगा में रेस्टोरेंट कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव
#IndoreNews #BangangaPolice #MurderCase #CrimeNews #PoliceInvestigation

#इंदौरसमाचार #बाणगंगा #हत्या #अपराधसमाचार #पुलिसजांच

इंदौर, बाणगंगा थाना, श्रीराम राजपूत, हत्या, चाकू से हमला, रेस्टोरेंट विवाद, रेलवे पटरी, आरोपी राहुल, CCTV जांच

 Indore, Banganga Police Station, Shriram Rajput, Murder, Knife Attack, Restaurant Dispute, Railway Track, Accused Rahul, CCTV Investigation

बाणगंगा में रेस्टोरेंट कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव #IndoreNews #BangangaPolice #MurderCase #CrimeNews #PoliceInvestigation #इंदौरसमाचार #बाणगंगा #हत्या #अपराधसमाचार #पुलिसजांच इंदौर, बाणगंगा थाना, श्रीराम राजपूत, हत्या, चाकू से हमला, रेस्टोरेंट विवाद, रेलवे पटरी, आरोपी राहुल, CCTV जांच Indore, Banganga Police Station, Shriram Rajput, Murder, Knife Attack, Restaurant Dispute, Railway Track, Accused Rahul, CCTV Investigation

Indore, Indore | Aug 17, 2026