कोईलवर: कोईलवर में जल प्याऊ केंद्रों से लोगों को मिल रही गर्मी से राहत
भीषण गर्मी और लू के बीच कोईलवर नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित जल प्याऊ केंद्र लोगों के लिए राहत का सहारा बने हुए हैं। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे राहगीर, मजदूर व स्थानीय लोग शीतल पेयजल का लाभ उठाते दिखे। जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल प्याऊ केंद्र संचालित किया जा रहे हैं ।