डिंडौरी: खाम्हां के टिकरा टोला गांव में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
खाम्हा के टिकरा टोला गांव में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर बंधक बना लिया और प्रशासनिक पहल के उपरांत आखिरकार प्रशासनिक टीम को शुक्रवार रात 8:00 छोड़ा। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व, पुलिस की टीम अतिक्रमण मुक्त कराने गांव पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने गांव से संपूर्ण अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए प्रशासनिक टीम को घेर लिया।