मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र से सैकड़ों किसान एसडीएम सदर कार्यालय पहुंचे, बरसात व ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग
जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा से आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों का जत्था एसडीएम सदर परमानंद झा के कार्यालय की ओर पहुंचा। जहां पर पहुंचकर उन्होंने बिन मौसम हुई बरसात एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की। वहीं, चौकड़ा गांव में बने रजवाहा को साफ कराने के लिए भी अवगत कराया।