मुज़फ्फरनगर: शिव चौक पहुंचे हरिद्वार से जल लेकर महंत महेंद्रेपुरी ने दारूल उलूम मदरसा के खिलाफ दिया बड़ा बयान।
आगामी पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कावड़ियों का मुजफ्फरनगर शहर के शिव चौक पर आवागमन होना शुरू हो गया है उसी के संबंध में गाजियाबाद के हिंडन विहार में स्थित शिव मंदिर बालाजी धाम के महंत महेंद्र पुरी ने आतंकवाद के खिलाफ हरिद्वार से यात्रा शुरू की है जो आज मंगलवार को शिव चौक पहुंचे उन्होंने दारुल उलूम देवबंद मदरसा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।