मुज़फ्फरनगर: रोहाना चौकी क्षेत्र के बहेड़ी गांव से चोरों ने गेट का ताला तोड़कर की भैंस चोरी।
जनपद मुजफ्फरनगर के रोहाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी में आज मंगलवार को चोरों के द्वारा गेट का ताला तोड़कर भैंस चोरी कर ली गई बता दे कि रोहाना चौकी क्षेत्र में लगातार चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है कुछ दिन पूर्व भी चोरों ने एक दुकान में चोरी की थी। भैंस मालिक विवेक त्यागी ने बताया कि उसका मकान बहेड़ी के हाईवे पर है जिसमें भैंस बंधी हुई थी और भैंस चोरी हो गई।