मुज़फ्फरनगर: नई मंडी के शमशान घाट में क्रांतिकारी शालू सैनी ने लावारिस शव का विधि विधान से किया अंतिम संस्कार।
जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी के शमशान घाट में आज मंगलवार को साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने भोपा थाना क्षेत्र में मिले एक लावारिस शव का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। क्रांतिकारी सालों सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र से एक लावारिस शव की सूचना पुलिस के द्वारा दी गई।