कोरांव: बढ़वारी कला से महादेव सनैहवा मजरे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील, शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही
कोरांव विकासखंड के बढ़वारी कला ग्राम पंचायत से महादेव सनैहवा मजरे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत जर्जर है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए खंड विकास अधिकारी, एसडीएम से शिकायत की गई है।