करछना: नैनी क्षेत्र के शंकर ढाल के पास शराब की दुकान खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के शंकर ढाल के पास शराब की दुकान खोले जाने पर स्थानी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि शराब की दुकान का लाइसेंस स्वदेशी कॉटन मिल के पास का हुआ है। लेकिन शंकर ढा़ल के पास लाकर खोला जा रहा है। जबकि यहां से कुछ ही दूरी पर विद्यालय भी संचालित हो रहे हैं। शराब की दुकान खुलने से स्कूली बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा।