गुना: बल्लापुर गांव में सरकारी ट्रांसफार्मर पर कब्जा करने के ग्रामीणों ने दबंगों पर लगाए आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
Guna, Guna | Feb 21, 2024 गुना के बल्लापुर गांव के लोगों ने सरकारी ट्रांसफार्मर पर कब्जा करने के दबंगो पर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से शिकायत करने आए हरिसिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह ने बताया, दबंगों ने ट्रांसफार्मर पर कब्जा कर बिजली की सप्लाई रोक दी है। फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा, फसले सूखने की कगार पर है एल। कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की।