गुना: विकास नगर में प्लाट विक्रेता पर धोखाधड़ी के मामले में कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच के बाद मामला हुआ दर्ज
Guna, Guna | Feb 21, 2024 गुना में आवेदक सलाउद्दीन निवासी सैयदपुरा ने प्लांट विक्रेता अब्दुल रईस निवासी कुसमोदा पर धोखाधड़ी की कलेक्टर अमनवीर सिंह से शिकायत की थी। कलेक्टर ने शिकायत पर मामले की जांच गुना तहसीलदार जीएस बेरवा से कराई। जांच के उपरांत मौके पर प्लाट की दशाओं का मिलन ना होने और कोई भूमि रिक्त ना होने पर, विक्रेता के विरुद्ध कैंट थाना गुना में एफआईआर दर्ज की गई है।