भगवानपुर: नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को भगवानपुर के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी को भगाकर अपने साथ ले जाने वाले खेलड़ी गांव निवासी साजेब पुत्र मतलूब नाम की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर साजेब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।