भगवानपुर: सिकंदरपुर भैंसवाल गांव के पास विवादित स्थल पर किया जा रहा था निर्माण कार्य, प्रशासन की टीम ने कार्य रुकवाया
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर भैंसवाल गांव के पास एक विवादित स्थल पर कुछ लोगों के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान राव नाजिम के द्वारा एसडीएम भगवानपुर से की गई थी। जिसके बाद आज नायब तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।