भगवानपुर: रायपुर गांव के पास झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रायपुर गांव के पास झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी शोएब नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। रुड़की के सुनहरा निवासी छोटू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।