भगवानपुर: सिकरौढा रोड से पुलिस ने नशे के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिकरौढा रोड से पुरकाजी क्षेत्र निवासी जसवीर सिंह पुंडीर और गुरमीत सिंह नाम के नशे के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि यह दोनों स्मैक की तस्करी करने जा रहे थे। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।