भगवानपुर: खेलपुर गांव के पास दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव के पास सोमवार की देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। इस मारपीट में रूहालकी गांव निवासी सूर्यांश और हितेश नाम के दो व्यक्ति घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया है। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।