भंडरा: भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर ऑटो पलटा, कचमची गांव की महिला घायल, सीएचसी में हुआ उपचार
भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर कचमची गांव के समीप शनिवार शाम करीब 7 बजे एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरा पहुंचाया।