कोंडागांव: घोड़ागांव नेशनल हाईवे 30 पर सब्जी से भरी मिनी ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में दो व्यक्ति हुए घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ागांव नेशनल हाईवे 30 में आज देर शाम मिनी ट्रक को अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं हादसे में 2 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी अनुसार मिनी ट्रक कोंडागांव से बरबट्टी लेकर जगदलपुर जा रहा था इसी दौरान घोड़ागांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी है।