कोंडागांव: कोंडागांव जिले ने प्राप्त किया शत प्रतिशत सिकल सेल स्क्रीनिंग का लक्ष्य, 5,31,899 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
कोंडागांव जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सिकल सेल एनीमिया की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि राज्य और जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय समुदाय के सहयोग से संभव हो पाई है। 19 जून को मिली जानकारी अनुसार जिले में कुल 531899 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 11322 सिकल सेल वाहक व 675 सिकल सेल रोगियों की पहचान हुई।