जयनगर और बासोपट्टी के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां दुर्गा के दर्शन, लिया आशीर्वाद
मधुबनी। जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के जयनगर एवं बासोपट्टी के विभिन्न मां दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर जयनगर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्री सूर्य नाथ यादव, राजद नेता प्रदीप कुमार प्रभाकर, रमेश सिंह बासोपट्टी प्रखंड प्रमुख विरेंद्र यादव एवं सीतासरण यादव सहित अन्य लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान सभी ने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दुर्गा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना एवं दर्शन की व्यवस्था की गई है।