लालगंज: बरदह में मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने निकाला बाइक फ्लैग मार्च, सुरक्षा और शांति का दिलाया एहसास
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने बाइक फ्लैग मार्च निकाला । त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में भ्रमण किया । फ्लैग मार्च ठेकमा बाजार से शुरू होकर मिर्जा जगदीशपुर, पठान चबूतरा, हरवा पोखरा तथा ताजिया दफन स्थल तक पहुंचा ।