#अच्छी_खबर :-गोपेश्वर में बनेगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, सांसद निधि से मिलेंगे 65 लाख रुपये
गोपेश्वर। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने महत्वपूर्ण पहल की है। सांसद ने अपनी सांसद निधि से 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर गोपेश्वर में अत्याधुनिक (स्टेट ऑफ द आर्ट) डायलिसिस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गोपेश्वर में लंबे समय से डायलिसिस सेंटर की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के स्थापित होने से किडनी रोगियों को उपचार के लिए देहरादून, ऋषिकेश या अन्य बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि गोपेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब अपने ही क्षेत्र में आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।
सांसद ने विश्वास जताया कि यह डायलिसिस सेंटर जनपद चमोली और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात साबित होगा तथा गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Yashpal Negi
#lakhpatsimghbutola #highlightseveryone #uttarakhandupdate #highlightseveryonefollowers #NewsUpdate #BreakingNews Anil Baluni BJP Uttarakhand @top fans जागो उत्तराखंड Balbant Gosain