चकरनगर: सहसों से निकली ओवरलोड मौरंग की दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चकरनगर में सीज, खनन विभाग ने लगाया ₹78 हजार का जुर्माना
मध्य प्रदेश से मौरंग लेकर सहसों थाना क्षेत्र से होकर चकरनगर की ओर आ रही दो ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चकरनगर पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ अभयनारायण राय के निर्देशन में नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। खनन विभाग ने भी दोनों वाहनों पर 39-39 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।