चकरनगर: जमीनी विवाद में महिला घायल, विपक्षियों पर हमला करने का आरोप, पुलिस के मुताबिक महिला ने खुद को चोट पहुंचाने की आशंका
थाना क्षेत्र के नगला जोर गांव में सोमवार सुबह 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर महिला के घायल होने का मामला सामने आया। गीता देवी (40) पत्नी प्रीतम सविता के सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उन्हें राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही