कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनुराग पांडेय के नेतृत्व में इंदिरा बाल बिहार स्थित इंदिरा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि
गोरखपुर। बिहार के भरत भूषण तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अनुराग पांडेय के नेतृत्व में इंदिरा बाल विहार स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रविवार की देर शाम को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने भरत भूषण तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमेंद्र पांडेय, महेंद्र नाथ मिश्रा, रविंद्र मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, धनंजय सिंह, अभिनव पाठक, टी.ए. खान, प्रभात चतुर्वेदी, विख्यात भट्ट, आशीष प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।