शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल में प्रसूता की डिलीवरी के बारे में पूछने पर डॉक्टर ने अटेंडर के साथ की मारपीट
जिला अस्पताल में आज गायनिक वार्ड में भर्ती प्रसूता की डिलीवरी के संदर्भ में पूछताछ करने पर डॉक्टर अनुराग दंडोतिया ने अटेंडर पर थप्पड़ों की बौछार कर दी डॉक्टर इतने पर ही नहीं रुका, उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर अटेंडर को जूतों से पिटवा दिया। पिछोर तहसील के आगरा मल्हावनी गांव के रहने वाले ब्रजेश रजक पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन को दर्ज कराई है।