मझोली: बुधराई में सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि पुष्पराज सिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके चाचा की लड़की आनंद राजपूत का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कोई उसके सिर और हाथ में चोटें आई है अस्पताल मैं उसे मृत घोषित कर दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।