डिंडौरी: आनाखेड़ा गांव: पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा के घर और चाचा ने भतीजे की कार में की तोड़फोड़, मामला दर्ज
डिंडौरी जिले के आनाखेड़ा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे की कार में चाचा ने तोड़फोड़ की और भतीजे ने चाचा के घर में तोड़फोड़ की जिसके कारण दोनों की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते जिला अस्पताल में दोनो का स्वास्थ्य परीक्षण करा सोमवार शाम 4:00 न्यायालय में पेश किया। दरअसल पारिवारिक विवाद के चलते आक्रोशित होकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद हुआ ।